राज्य
03-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पुणे की एक कंपनी ने इमोस्केप नामक मेडिकल एआइ प्लेटफार्म विकसित किया है। यह एक मिनट के वेबकैम स्कैन से व्यक्ति की मानसिक स्थिति का विश्लेषण करता है। प्राचीन नाट्यशास्त्र के नवरस पर आधारित यह तकनीक भावनाओं को समझने में मदद करती है। देश में तेजी से बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों के बीच भावनाओं को समझने वाली मेडिकल एआई तकनीक ने नई उम्मीद जगाई है। पुणे की एक कंपनी ने ‘इमोस्केप’ नाम का एक ऐसा मेडिकल-ग्रेड इमोशन एआई प्लेटफार्म विकसित किया है, जो एक मिनट के वेबकैम स्कैन के जरिए व्यक्ति की मानसिक स्थिति (इमोशनल स्टेट) का विश्लेषण कर यह बता देगा कि वह क्या एहसास कर रहा है। मनोचिकित्सक व इंस्टीट्यूट आफ ह्ययुमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेस (इहबास) के पूर्व निदेशक प्रो. निमेष जी देसाई के अनुसार मरीज की इमोशनल स्टेट को समझे बिना प्रभावी इलाज संभव नहीं है, और इस दिशा में नई टेक्नोलॉजी उपयोगी साबित हो सकती है। इमोस्केप प्लेटफार्म के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एलसी सिंह ने बताया कि इमोशन मानव जीवन का मूल तत्व है। अगर हम इसे सही तरीके से समझ सकें तो हेल्थकेयर, एजुकेशन और आर्गनाइजेशनल डिसीजन मेकिंग तीनों में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/ अप्रैल /2026