राज्य
इन्दौर (ईएमएस) शहर की सुप्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. सुखदा अभिराम भिसे को इंडियन साइकियाट्रिक सोसायटी ने इंटरपर्सनल, ट्रांजेक्शनल एवं सीबीटी स्पेशलिटी सेक्शन का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। डॉ. भिसे एमबीबीएस एवं डीपीएम (स्वर्ण पदक) धारक हैं और पुणे स्थित इंस्टीट्यूट फॉर साइकोलॉजिकल हेल्थ में सेंटर हेड के रूप में कार्यरत हैं। वह बच्चों, किशोरों एवं कॉर्पोरेट परामर्श जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय है। इंडियन साइकियाट्रिक सोसायटी ने वर्ष 2026-27 के लिए डॉ भिसे की यह नियुक्ति की है। - आनंद पुरोहित/ 07 अप्रैल 2026