कांकेर(ईएमएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मोस्ट वांटेड नक्सली रूपी के सुरक्षा गार्ड ने आत्मसमर्पण कर सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता दिलाई है। यह घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के माछपल्ली गांव की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, रावघाट एरिया कमेटी की सदस्य रामको मंडावी से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस रूपी की तलाश में जुटी हुई थी। सुरक्षा गार्ड के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस को मामले में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। कांकेर जिले में अभी भी डीवीसीएम रूपी और चंदर सहित 13 नक्सली सक्रिय हैं। 31 मार्च के बाद से जिले में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान और तेज कर दिया है। ईएमएस(राकेश गुप्ता)03 अप्रैल 2026