03-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर खंडेलवाल संस्कृति विमेंस क्लब द्वारा भगवा थीम पर किटी पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप के सभी सदस्य भगवा रंग के परिधानों में साधु, हनुमानजी व माता अंजना के स्वरूप में शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं ने हनुमान जी के जन्म से जुड़ी कहानियों व किस्सों को सुना भजन गाते भजनों नृत्य प्रस्तुत किया। ग्रुप की संस्थापक शुभांगी खंडेलवाल ने बताया कि किटी में गुरुकुल से शामिल अतिथियों ने आधुनिक पीढ़ी में बढ़ते मोबाइल फोन के प्रभाव एवं आत्महत्या जैसी समस्याओं पर जागरूकता हेतु चर्चा करते बताया कि इसका दुरुपयोग क्या है। उन्होंने भगवान श्रीराम व माता सीता की कथा के माध्यम से जीवन को सकारात्मक बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। आनंद पुरोहित/ 03 अप्रैल 2026

खबरें और भी हैं

मुख्यसचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण रिम्स के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश जयपुर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर आरयूएचएस अस्पताल को एम्स की तर्ज पर रिम्स के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने आरयूएचएस अस्पताल का दौरा किया और देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विषय विशेषज्ञों एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ रिम्स के विकास पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बजट घोषणा के अनुरूप रिम्स के कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द इसका कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह संस्थान प्रदेश में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान एवं शोध को नई दिशा देगा। मुख्य सचिव ने कहा कि सवाई मानसिंह अस्पताल में अत्यधिक रोगीभार को देखते हुए आरयूएचएस को एक विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित किया जाना राज्य सरकार का चिकित्सा सुविधाओं के उन्नय की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस संस्था