03-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) हवन पूजन तथा आहुतियों के साथ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर हुजूरगंज में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन हुआ। इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सुनील वाजपेयी, ओम अवस्थी, जितेंद्र त्रिपाठी ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन कर आचार्य पं. शैलेंद्र तिवारी का सम्मान किया गया। आचार्य पं. शैलेंद्र तिवारी ने कथा समापन अवसर पर कहा कि जिस व्यक्ति पर राम की कृपा हो जाती है, वह धन्य हो जाता है और राम नाम लेने मात्र से ही सभी संकटों का नाश हो जाता है। उन्होंने संतोषपूर्वक जीवन जीने, दुख में एक-दूसरे की मदद करने, सभी का सम्मान करने और जीवन में साहसी बनने का संदेश दिया। आचार्य तिवारी ने गुरु के बताए मार्ग पर चलने और कभी किसी की निंदा न करने पर भी जोर दिया। आयोजन प्रमुख सुमित अवस्थी ने बताया कि समापन पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। कथा सुनने के लिए सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे। आनंद पुरोहित/ 03 अप्रैल 2026

खबरें और भी हैं

मुख्यसचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण रिम्स के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश जयपुर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर आरयूएचएस अस्पताल को एम्स की तर्ज पर रिम्स के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने आरयूएचएस अस्पताल का दौरा किया और देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विषय विशेषज्ञों एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ रिम्स के विकास पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बजट घोषणा के अनुरूप रिम्स के कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द इसका कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह संस्थान प्रदेश में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान एवं शोध को नई दिशा देगा। मुख्य सचिव ने कहा कि सवाई मानसिंह अस्पताल में अत्यधिक रोगीभार को देखते हुए आरयूएचएस को एक विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित किया जाना राज्य सरकार का चिकित्सा सुविधाओं के उन्नय की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस संस्था