03-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय तिलक नगर स्थित श्री सालासर बालाजी मंदिर को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर रंग-बिरंगे फूलों और केसरिया ध्वज से सजा सुबह से शाम तक कई धार्मिक आयोजन हुए। मंदिर आयोजन समिति प्रमुख एमआइसी सदस्य राजेश उदावत, राजू सोनीवाल, प्रचार प्रमुख शैलेन्द्र महाजन ने बताया कि जन्मोत्सव का प्रारंभ प्रातः हवन पूजन कीर्तन के साथ हुआ। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। रथ पर बालस्वरूप में भगवान हनुमानजी विराजमान थे। शोभायात्रा में विधायक महेंद्र हार्डिया, ललिता गौड़, अविनाश पचौरी, होलसराय सोनी, रमेश जैन, विक्रम शेखावत, दीपेश पालविया, तीरथपाल यादव, पवन भार्गव, पंकज चौहान सहित अनेक लोग शामिल हुए। आनंद पुरोहित/ 03 अप्रैल 2026

खबरें और भी हैं

मुख्यसचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण रिम्स के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश जयपुर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर आरयूएचएस अस्पताल को एम्स की तर्ज पर रिम्स के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने आरयूएचएस अस्पताल का दौरा किया और देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विषय विशेषज्ञों एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ रिम्स के विकास पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बजट घोषणा के अनुरूप रिम्स के कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द इसका कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह संस्थान प्रदेश में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान एवं शोध को नई दिशा देगा। मुख्य सचिव ने कहा कि सवाई मानसिंह अस्पताल में अत्यधिक रोगीभार को देखते हुए आरयूएचएस को एक विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित किया जाना राज्य सरकार का चिकित्सा सुविधाओं के उन्नय की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस संस्था