राज्य
03-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़ा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। चड्ढा के वीडियो के बाद पूरी आम आदमी पार्टी उनपर हमलावर हो गई। अब पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज का शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो जारी कर राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने का दर्द बयान करते हुए आम आदमी पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए। राघव चड्ढा के वीडियो पर अब आम आदमी पार्टी के नेताओं ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने राघव चड्ढा को निशाने पर लिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है। रागव चड्ढा के वीडियो संदेश पर रिप्लाई देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम सब अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं और हमने तो यही सीखा है कि जो डर गया, समझो वो मर गया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो भी सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा उठाता है या सरकार से सवाल करता है, तो सरकार डिक्टेटर की तरह उसके सभी सोशल मीडिया को बैन कर देती है। सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर आरोप लगाता हुए कहा कि पिछले दिनों जब पूरे विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहा तो आपने उसपर साइन करने से इनकार कर दिया। सौरभ ने कहा कि सभी पार्टियों के पास राज्यसभा में कम टाइम होता है, ऐसे में कोई नहीं चाहेगा कि उस टाइम का इस्तेमाल कोई अपने व्यक्तिगत सॉफ्ट पीआर के लिए करे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/ अप्रैल /2026