क्षेत्रीय
03-Apr-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) श्री पी. डी. जैन इंटर कॉलेज के सामने मेला स्थल पर पांच वर्ष के बाद आयोजित होने वाले श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मेला महोत्सव के अध्यक्ष पद पर मनोज जैन जे पी को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर पार्श्वनाथ ट्रष्ट, दिगम्बर जैन परिषद के विनोद जैन मिलेनियम, ललितेश जैन, अजय जैन एडवोकेट, अरुण जैन पीली कोठी, मुकेश जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन आदि ने अध्यक्ष पद की प्रभु श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के मंच से घोषणा की। साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर अशोक जैन भदावर, ऑडिटर संजीव कांत जैन संजू तथा महामंत्री संभव प्रकाश जैन की भी घोषणा की गई। वहीं आगामी दो अक्टूबर को आयोजित होने वाले दिगम्बर जैन प्राचीन चन्द्रवाड़ मेला महोत्सव के अध्यक्ष के लिए राजदीप जैन रानू को मनोनीत किया गया। योगेंद्र प्रकाश जैन, साहस जैन, सतीश सालावाडिया, संजीव जैन एडवोकेट, मनोज जैन दद्दा, दीपक जैन अत्तार, कृष्ण जैन, प्रिंस जैन, आदीश जैन, अजय जैन एडवोकेट जोली, शैलेन्द्र जैन शैली, निमिष जैन, चंद्र प्रकाश जैन, राष्ट्रीय सचिव स पा सतेंद्र जैन सोली, पंकज जैन, भुल्ली जैन, के साथ अनेकों लोगों ने पांचो पदाधिकारियों को का पीत दुपट्टा उड़ाकर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। ईएमएस