03-Apr-2026


भोपाल (ईएमएस)। राज्य शासन ने मप्र राज्य सूचना आयोग में दो सूचना आयुक्तों की नियुक्ति कर दी है। 2 अप्रैल को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार आलोक नागर और राजेश भट को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने दो महीने पहले राज्य सूचना आयोग में आयुक्त के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन बुलाए थे। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने रिक्त पदों पर दो सूचना आयुक्त आलोक नागर और राजेश भट की निुयक्ति की है। इन नियुक्तियों के साथ ही आयोग में 5 सूचना आयुक्त हो गए हैं। हालांकि अभी भी सूचना आयुक्तों की पांच पद खाली हैं। आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त तक आयुक्तों के 11 पद हैं। विनोद / 03 अप्रैल 26