- सजा भव्य मंडल भोपाल(ईएमएस)। श्री नेमिनाथ जिनालय झिरनों में मूलनलायक भगवान नेमिनाथ का अभिषेक शांति धारा के साथ अनुष्ठान की क्रियाएं मंत्रोच्चार के साथ हुई। श्री नेमिनाथ भक्त मंडल के तत्वाधान में मंडप प्रतिष्ठा इंद्र प्रतिष्ठा आदि क्रियाएं हुई । प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि साध्य सागर, मुनि विश्व सूर्य सागर महाराज के सानिध्य में हो रहे अनुष्ठान में विश्व शांति और सभी के मंगल मय जीवन की प्रार्थना की गई। आचार्य विद्या सागर महाराज, आचार्य समय सागर महाराज, आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। इंद्र इंद्राणियों ने जाप पाठ किया। मुनि संघ को भक्तों ने शास्त्र भेंट किए। मनोज जैन एडवोकेट बबीता, हितेंद्र जैन अंजू, प्रांजल,आराध्य, आयुषी प्रियांशी, सौधर्म इंद्र, परिवार को पाद प्रछालन का सौभाग्य प्राप्त हुआ अनुष्ठान प्रमुख पात्र बने इंद्र संजय मनीषा दिव्य सौम्या पंकज, समता, अनुभव, प्रगति, संजय, समता, महावीर विपिन, मनीषा एम पी टी, अंशुल, मेघा, पीयूष, अलका ने मंडल पर अरघ अर्पित किए ,मुनि साध्य सागर महाराज ने कहा - जीवन को जीवटता के साथ अध्यात्म मार्ग में लगाओ। मुनि विश्व सूर्य सागर महाराज ने कहा- पुण्य की बेला पुण्य कार्य करने का सौभाग्य दुर्लभ पलो में मिलता है। अनुष्ठान से आत्मा की कर्म कालिका स्वच्छ और निर्मल बनाओ। अनुष्ठान का समापन 10 अप्रैल को विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा। अंशुल जैन / 03 अप्रैल, 2026