अहमदाबाद (ईएमएस)| भावनगर रेल मंडल ने जूनागढ़ से अमरेली, चलाला, वेरावल और देलवाड़ा के बीच चलने वाली मीटर गेज ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। नया टाइमटेबल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा की योजना नए समय के अनुसार बनाएं। * जूनागढ़ से वेरावल/देलवाड़ा की ओर: ट्रेन संख्या 52946 (जूनागढ़ - वेरावल): सुबह 06:15 बजे प्रस्थान, सुबह 10:20 बजे वेरावल आगमन ट्रेन संख्या 52952 (जूनागढ़ - देलवाड़ा): सुबह 08:00 बजे प्रस्थान, दोपहर 02:40 बजे देलवाड़ा आगमन ट्रेन संख्या 09595 (जूनागढ़ - चलाला स्पेशल): सुबह 11:30 बजे प्रस्थान, दोपहर 02:50 बजे चलाला आगमन * वेरावल/देलवाड़ा/चलाला से जूनागढ़ की ओर: ट्रेन संख्या 52955 (वेरावल - जूनागढ़): सुबह 06:25 बजे प्रस्थान, सुबह 10:20 बजे जूनागढ़ आगमन ट्रेन संख्या 52949 (वेरावल - देलवाड़ा): दोपहर 02:00 बजे प्रस्थान, शाम 05:40 बजे देलवाड़ा आगमन ट्रेन संख्या 52951 (देलवाड़ा - जूनागढ़): सुबह 11:00 बजे प्रस्थान, शाम 05:25 बजे जूनागढ़ आगमन ट्रेन संख्या 09596 (चलाला - जूनागढ़ स्पेशल): दोपहर 03:20 बजे प्रस्थान, शाम 06:45 बजे जूनागढ़ आगमन ट्रेन संख्या 52950 (देलवाड़ा - वेरावल): सुबह 07:50 बजे प्रस्थान, सुबह 11:10 बजे वेरावल आगमन रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव भावनगर रेल मंडल के जनरल मैनेजर के निर्देश पर किया गया है। मंडल प्रबंधक ने बताया कि सभी स्टेशनों पर नए टाइमटेबल की जानकारी प्रदर्शित कर दी गई है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सतीश/03 अप्रैल