- 12 हजार किमी में फैलेगा मेट्रोपॉलिटन रीजन, 2500 गांव होंगे स्मार्ट भोपाल (ईएमएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे 5 जिलों को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन रीजन बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस कड़ी में अब भोपाल के आस-पास के 2523 गांव को भी इस रीजन में शामिल किया जाएगा। जिससे इन गांव को शहरों की जैसा डेवलप किया जाएगा। इसके लिए अगले 10 महीने में डीपीआर तैयार किया जाएगा। अगर भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन के एरिया की बात करें तो यह 12 हजार वर्गकिमी में फैला रहेगा, जो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के 6300 वर्गकिमी एरिया से दोगुना है। इस रिपोर्ट में देखिए कैसे विकसित होगा भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन। मुंबई से बड़े इलाके में होगा भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का विस्तार! भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन देश की आर्थिक मुंबई से भी बड़े इलाके में डेवलप किया जा रहा है। जिसमें राजधानी भोपाल और इसके पड़ोसी जिले रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ की कुल 12 हजार वर्गकिमी जमीन पर मेट्रोपॉलिटन रीजन का विस्तार किया जाएगा। अगर क्षेत्रफल की बात करें तो भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का एरिया 12,099 वर्गकिमी में फैला रहेगा तो वहीं मुंबई मेट्रोपॉलिटन सिटी 6,300 वर्गकिमी में फैला रहेगा। 2500 से ज्यादा गांव बनेंगे स्मार्ट भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का 2523 गांव भी हिस्सा बनेंगे। जिसके बाद भोपाल और इससे सटे 5 जिलों में गांव को शहरों की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा। इसके साथ ही यहां टूरिज्म और हाईवे कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा है। मेट्रोपॉलिटन रीजन प्रोजेक्ट की मुख्य एजेंसी भोपाल विकास प्राधिकरण लगातार सर्वे कर रही है। इस रीजन में बड़े शहरों को जोडऩे के लिए रोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर को बिल्ड किया जाएगा। भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी करेगी लेकिन गांव और शहर का नगर निगम और पंचायत का स्टेटस फिर भी बना रहेगा। मेट्रोपॉलिटन रीजन में ये इलाके शामिल मेट्रोपॉलिटन रीजन का भोपाल केंद्र बिंदु रहेगा यानी राजधानी भोपाल ही सेंटर पॉइंट रहेगा। जिसमें भोपाल की हुजूर, बैरसिया, कोलार तहसील मेट्रोपॉलिटन रीजन में शामिल हुई है। इसके साथ ही सीहोर जिले की इछावर, आष्टा, सीहोर श्यामपुर, जावर को भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का हिस्सा बनाया गया है। इसके साथ ही विदिशा जिले की ग्यारसपुर, गुलाबगंज और विदिशा तहसील को इस रीजन में जगह मिली है। राजगढ़ की नरसिंहगढ़, जीरापुर, ब्यावरा, पिछोर, खुजनेर तहसील को शामिल किया गया है। इसके अलावा रायसेन जिले की औबेदुल्लागंज और रायसेन तहसील को जगह मिली है। विनोद / 03 अप्रैल 26