क्षेत्रीय
03-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। पीटीएस रीवा से जबलपुर में नवरात्रि ड्यूटी हेतु 6वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में रिज़र्व किए गए 100 प्रशिक्षु एवं स्टाफ को हार्टफुलनेस प्रशिक्षक सुरेंद्र विश्वकर्मा, श्री ताम्रकार (सेवानिवृत्त, भारतीय रेल सेवा), गिरीश श्रीवास्तव (वरिष्ठ अधिवक्ता, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर) एवं निरीक्षक विक्रम सिंह (6वीं वाहिनी, जबलपुर) द्वारा हार्टफुलनेस मेडिटेशन के तीन सत्र आयोजित कराए गए। इन सत्रों के अंतर्गत जवानों को रिलैक्सेशन, मेडिटेशन, क्लीनिंग एवं प्रार्थना का अभ्यास कराया गया, जिससे वे ड्यूटी के दौरान तनावमुक्त रहते हुए सटीक एवं त्वरित निर्णय लेने तथा आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। कार्यक्रम में निरीक्षक फगन सिंह मरकाम, मेजर कृष्ण कुमार, प्रशिक्षक अशोक गर्ग एवं पीटीएस के सभी जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपने मन में उत्पन्न जिज्ञासाओं एवं शंकाओं को प्रेसेप्टर्स के समक्ष रखा। प्रशिक्षकों द्वारा सभी प्रश्नों के स्पष्ट, सटीक एवं व्यावहारिक उत्तर देकर जवानों की शंकाओं का समाधान किया गया। सुनील साहू / मोनिका / 03 अप्रैल 2026/ 4.18