क्षेत्रीय
05-Apr-2026
...


- राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर गोपाल शरण गर्ग को बधाई दी गई फिरोजाबाद(ईएमएस)अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नए सत्र की प्रथम मासिक बैठक का आयोजन फिरोजाबाद क्लब में आनंद मित्तल की अध्यक्षता में किया गया जिसमें श्री गोपाल शरण गर्ग के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया एवं तीर्थधाम गोवर्धन के सफल परिवारिक टूर की बधाई देते हुए राष्ट्रीय निर्देशानुसार प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को ज्ञापन पत्र भेजने का सर्वसम्मति निर्णय लिया गया। कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पहली मांग है कि अग्रवाल सम्मेलन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अंतर्गत सवर्ण विरोधी यू जी सी कानून को सरकार तुरंत वापिस ले। दूसरी मांग में एन सी ई आर टी पाठ्यक्रम में समाजवाद के जनक और अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी तुरंत शामिल करने की मांग की जिससे आम आदमी को अग्रसेन जी के समाजवाद के बारे में जानकारी मिले। तीसरी मांग है कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा जाए। संसद भवन परिसर में अन्य महापुरुषों के साथ महाराजा अग्रसेन का चित्र लगाने की चौथी मांग की है। पांचवीं मांग है कि फिरोजाबाद की किसी नवविकसित काॅलोनी या अग्रवाल बाहुल्य मुहल्ले का नाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर रखा जाए। छठवीं मांग में जनगणना फार्म के जाति वाले कॉलम में अग्रवाल का कॉलम भी बढ़ाया जाए। सातवीं मांग में स्वतंत्रता सेनानी एवं अग्रवालो की आन बान शान लाला लाजपत राय को भारत रत्न से सम्मानित किया जाय। अग्रवाल सम्मेलन ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष मुकेश बंसल, प्रांतीय उपमहामंत्री किशन बिहारी गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय 45 विधवाओं को सम्मेलन द्वारा मासिक पेंशन सहायता दी जा रही है, अगले माह उन्हें निशुल्क अयोध्या धाम के दर्शन कराए जाएंगे जिसके लिए विधवाएं राकेश अग्रवाल नवरंग से पुरानी मंडी पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक के प्रारंभ में अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करके महाराजा अग्रसेन जी की सामूहिक आरती की गई। अनिल मित्तल जी. आर. प्लाजा, अरविंद जिंदल, उमेश अग्रवाल का नए सदस्य के रूप में स्वागत किया गया। इस अवसर पर दाऊदयाल अग्रवाल एडवोकेट, हरी बाबू अग्रवाल, जानकी प्रसाद, राजेश बंसल, मुकेश बंसल, कुलदीप मित्तल, राकेश अग्रवाल, राजेश बंसल, संतोष टेल्को, अजय जिंदल, सुनील अग्रवाल, अजय कलई, सुनील बंसल, सुधीर गर्ग, देवप्रकाश अग्रवाल, सुधीर बंसल, रमेश डायमंड, दिनेश गर्ग, विपिन अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन महामंत्री दिनेश अग्रवाल ने किया। जन गण मन के गायन के साथ बैठक का समापन हुआ। ईएमएस