कानपुर देहात (ईएमएस)। यूपी के कानपुर देहात जिले में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। लाश को गेहूं के खेत में फेंककर हत्यारे फरार हो गए। युवक की शादी 28 अप्रैल 2026 को होनी थी। युवक का शव शिवली थाना क्षेत्र में मिला है। वह सचेंडी थाना क्षेत्र के झखरा गांव का रहने वाला था। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान राजाबाबू (20) निवासी झखरा, थाना सचेंडी के रूप में हुई है। युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए गए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से युवक के पास कुछ रुपए, गाड़ी और हेलमेट मिला है। परिजनों के मुताबिक उसके पास एक फोन भी था, जो मौके पर जांच के दौरान पुलिस को नहीं मिला है। युवक के मोबाइल की सीडीआर निकलाई जा रही है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। मामले में परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर करके विधिक कार्रवाई की जाएगी। जितेन्द्र 03 अप्रैल 2026