बिलासपुर (ईएमएस)। तोखन साहू ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर कोकराझार जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल मजबूत किया। उन्होंने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित सभाओं में भाग लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनता से संवाद किया। डोटमा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभाओं में उन्होंने एनडीए प्रत्याशी रविराम नरजरी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया। वहीं बाओखुंगरी क्षेत्र में उन्होंने रूपम राय के समर्थन में प्रचार करते हुए जनता से एनडीए को विजयी बनाने की अपील की। सभाओं के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति और उत्साह को देखते हुए तोखन साहू ने विश्वास जताया कि प्रदेश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार शहरी विकास, आधारभूत ढांचे और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य की विकासोन्मुख नीतियों के कारण जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इसी के आधार पर आगामी चुनाव में एनडीए को प्रचंड जनादेश मिलने की पूरी संभावना है। मनोज राज 07 अप्रैल 2026