पुडुचेरी (ईएमएस)। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया। पीएम ने पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन को वोट देने की अपील की। पीएम मोदी का यह रोड शो करीब 2 किलोमीटर का था और यह कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। पीएम मोदी ने पुडुचेरी की जनका का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। पीएम मोदी के रोड शो की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। प्रधानमंत्री ने अपना खुला वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ने पर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने उनके वाहन पर फूल बरसाए। शहर के विभिन्न हिस्सों विशेषकर रोड शो के प्रमुख बिंदु एसवी पटेल रोड और समाप्ति स्थल अन्नासलाई–कामराजर सलाई जंक्शन तक भाजपा-एआईएनआरसी के झंडे लहराते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों ने पुडुचेरी में प्रधानमंत्री के रोड शो को रंगारंग और उत्साहपूर्ण बना दिया। सुबोध/०३-०४-२०२६