राज्य
04-Apr-2026
...


दूसरे गंभीर घायल * हादसे के बाद घटना स्थल से भागे जवान कोरबा(ईएमएस) जानकारी के अनुसार कोरबा-पश्चिम दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बाइक सेना के वाहन से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल बताया जा रहा हैं। दुर्घटना के बाद त्रिपुरा राइफल्स के जवान घटना स्थल से भाग गए। घटना दीपका थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार कुसमुंडा बाइपास मार्ग पर गंगानगर के पास एक बाइक सामने से आ रहे त्रिपुरा राइफल्स के 407 वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद त्रिपुरा राइफल्स के जवान घटना स्थल से भाग निकले, जबकि घायल घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कोरबा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि इस मामले में धारा 106(2) BNS के तहत मर्ग क्रमांक 29/26, धारा 194 BNSS के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी 407 वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे एक व्यक्ति की जान चली गई। 04 अप्रैल / मित्तल