इन्दौर (ईएमएस) शंखेश्वर पार्श्वनाथ कॉलोनी बायपास स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन रहवासी संघ द्वारा किया गया। इस दौरान मंदिर में फूलबंगला सजाया गया। सुबह से ही विभिन्न धार्मिक आयोजनों और कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा । बाबा का अभिषेक किया गया। इसके बाद महाआरती हुई। बाद में भंडारा शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भक्त भोजन प्रसादीग्रहण करने के लिए पहुंचे। आनंद पुरोहित/ 05 अप्रैल 2026