मनोरंजन
05-Apr-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। बोनी कपूर की बेटी और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम जमा चुकी हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बना ली है। लेकिन इसी बीच जाहन्वी ने अब अपनी जिंदगी का एक डिस्टर्बिंग किस्सा फैंस संग शेयर किया है। जाह्नवी ने बताया कि कम उम्र में उन्हें एक ऐसी चीज का सामना करना पड़ा था, जिसने उन्हें अंदर तक हिला दिया था। जाह्नवी ने बताया कि जब वे करीब 15 साल की थीं, तब उन्होंने अपनी एक मॉर्फ्ड इमेज पोर्न वेबसाइट पर देखी थी। ये देखकर काफी डर गई थीं। जाह्नवी ने बताया कि उस समय वे काफी छोटी थीं। स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। उस वक्त जब उन्होंने एडल्ट वेबसाइट पर अपनी एडिट की हुई तस्वीरें देखीं, वहां दंग रह गई थीं। तब उस चीज को समझना और उससे निपटना आसान नहीं था। जाह्नवी ने बताया कि सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार अपना डीपफेक देखा था। अभिनेत्री ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वहां डीपफेक था या नहीं, लेकिन कुछ वैसा ही था। मैंने एक पोर्न साइट पर अपनी तस्वीर देखी थीं। स्कूल में समय आईटी की क्लास चल रही थी और लड़के मजे के लिए उन साइटों पर जाते थे। मेरी तस्वीरें भी वहां थीं और यह सब स्कूल में हुआ। जाह्नवी ने माना कि स्टार किड होने की वजह से उनकी जिंदगी शुरू से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। इसके बाद इस तरह की घटना ने उन पर मानसिक दबाव डाला। जाह्नवी ने माना कि आज भी उनकी एआई से बनी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल रहती हैं। इन तस्वीरों में उन्हें इसतरह के कपड़ों और पोज में दिखाया जाता है, जो उन्होंने कभी नहीं पहने हैं। जान्हवी ने बताया कि मैं इससे बहुत परेशान हूं। उन्होंने बताया कि इससे उनके काम पर बुरा असर पड़ता है। कई लोग इन तस्वीरों को सच मान लेते हैं। इससे मेरी एक अलग इमेज बन जाती है। अगर भविष्य में मैं किसी डायरेक्टर को किसी बोल्ड आउटफिट को पहनने से मना करूंगी, तब वहां इन नकली फोटोज का हवाला दे सकते हैं। आशीष दुबे / 05 अप्रैल 2026