बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी नजर आएंगे। रविवार 5 अप्रैल, को करण ने फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें दोनों सितारे सड़क पर वॉक करते दिख रहे हैं। लक्ष्य, अनन्या की कमर में हाथ डालकर उनकी ओर देख रहे हैं, जो उनके किरदारों—आरव और चांदनी—के बीच रोमांटिक बॉन्ड को दर्शाता है। धर्मा मूवीज ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, “प्यार का कोई फिक्स्ड रूट नहीं होता। बस थोड़ा पागल होना पड़ता है।” फैंस को अब 6 अप्रैल, सुबह 11 बजे होने वाले नए अपडेट का इंतजार है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मेकर्स कल फिल्म का टीजर या रिलीज डेट की घोषणा कर सकते हैं। इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर काफी उत्साह और चर्चा पैदा कर दी है। शाहरुख और सलमान ने ग्रैंड वेडिंग में चार चांद लगाए नई दिल्ली में हाल ही में एक मशहूर पत्रकार की बेटी की ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस शादी में शाहरुख खान और सलमान खान ने शामिल होकर समारोह की शान बढ़ा दी। शाहरुख खान ब्लैक सूट में डैशिंग दिखे और अपने मैनेजर पूजा ददलानी के साथ शादी में पहुंचे। वहीं, सलमान खान ने भी अपनी स्टाइल और करिश्माई लुक से सभी का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर दोनों सितारों की झलकियां वायरल हो रही हैं। फैंस ने इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दी और शादी के इस स्टार-स्टडेड लम्हे को काफी पसंद किया। सलमान खान-चित्रांगदा सिंह की ‘चांद देख लेना’ का बीटीएस वीडियो सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के लोकप्रिय गाने ‘चांद देख लेना’ का स्पेशल बीटीएस वीडियो रिलीज हुआ। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे सेट पर हर शॉट की बारीकी से तैयारी की गई और कलाकारों ने अपने अभिनय और केमिस्ट्री से गाने को जीवंत बनाया। वीडियो में कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट एक्टर्स को स्टेप्स सिखाती और गाइड करती दिख रही हैं। हिमेश रेशमिया द्वारा कंपोज किए गए इस ट्रैक को युवा गायकों निहाल ताउरो और अंकोना मुखर्जी ने आवाज दी है। स्टूडियो ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हर फ्रेम के पीछे का सफर जिसे आपने पसंद किया चांद देख लेना मेकिंग, आउट नाउ!” सोनम कपूर ने न्यूबॉर्न बेबी की दिखाई पहली झलक बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने 29 मार्च को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। कपल को एक प्यारे बेटे का आशीर्वाद मिला। इसके साथ ही शुक्रवार 3 अप्रैल को सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मदरहुड जर्नी की पहली झलक साझा की। तस्वीर में वे हॉस्पिटल बेड पर लेटी हुई, अपने न्यूबॉर्न बेबी को गोद में लिए दिख रही हैं। उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान है और बच्चा सफेद कपड़े में लिपटा शांत मुद्रा में सो रहा है। सोनम ने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन इस तस्वीर ने फैंस के दिलों को छू लिया और बधाइयों की बाढ़ सी आ गई। ईएमएस / 05 अप्रैल 26