05-Apr-2026
...


फार्महाउस का गार्डन एरिया चीकू, बेल, अंगूर और ५ हजार आम के पेड़ नासिक (ईएमएस)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के मीरगांव में मौजूद ईशान्येश्वर महादेव मंदिर और अशोक खरात उर्फ कैप्टन बाबा का 20 एकड़ का फार्महाउस ‘ब्रह्मसदन’ में अब सन्नाटा पसरा हुआ है। खरात के 58 अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर और फार्महाउस चर्चा में आए। मंदिर कभी वीआईपी और नेताओं के लिए आकर्षण था, लेकिन अब पुजारी भी सुरक्षा और पूछताछ के डर से नियमित पूजा नहीं हो रही हैं। पुजारी का कहना है कि मंदिर में कभी भी कोई अश्लील घटना नहीं हुई। मंदिर में विशेष पूजा केवल बड़े नेता और वीआईपी के आने पर होती थी। फरार पत्नी और पुलिस हिरासत में बेटे के कारण अब मंदिर में कोई भक्त नहीं आता। 18 मार्च को खरात की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी ने फार्महाउस की 8 घंटे तक पूछताछ की, जहां रिवॉल्वर, 21 कारतूस और विजिटर बुक मिली। फार्महाउस अब पुलिस द्वारा सील है। फार्महाउस का गार्डन एरिया चीकू, बेल, अंगूर और रसभरी के पेड़ों से भरा है, और 5,000 आम के पेड़ों का बाग भी इस फार्महाऊस में मौजूद है। स्थानीय लोग आरोप लगाते हैं कि खरात ने नदी के बहाव और ग्राम जमीन पर कब्जा किया। 2004-05 में खरात ने गांव और आसपास की करीब 50 एकड़ जमीन खरीदी। उनका मंदिर निर्माण और संपत्ति बढ़ाना लोगों के लिए परेशानी बन गया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि गांववालों से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली, जबकि सरकार ने उनके शिवनिका संस्थान को पानी की आपूर्ति दी थी, इस फिलहाल बंद किया गया है। गांव वाले बताते हैं कि खरात की लाइफस्टाइल बेहद आलीशान थी, जिसमें मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और फॉर्च्युनर जैसी गाड़ियां शामिल थीं। इस घटना से गांव का माहौल बदल गया है। मंदिर और फार्महाउस, जो पहले श्रद्धालुओं और वीआईपी के लिए केंद्र थे, अब खामोशी और पुलिस निगरानी के तहत हैं। खरात के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं, जिनमें 8 सेक्सुअल हैरेसमेंट से संबंधित हैं। एसआईटी लगातार जांच कर रही है और अब तक उनकी 1,500 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हो चुका है। मंदिर और फार्महाउस का यह उजाड़ हाल ग्रामीण और श्रद्धालुओं के लिए एक चेतावनी बन गया है कि किसी भी व्यक्ति की प्रतिष्ठा उसके कृत्यों से प्रभावित हो सकती है। स्थानीय लोग और पुजारी अब केवल पुलिस जांच पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। आशीष दुबे / 05 अप्रैल 2026