राष्ट्रीय
05-Apr-2026


मोतिहारी(ईएमएस)। मोतिहारी में एक मदरसे पर छापेमारी कर मौलवी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी के दौरान मौके से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस भी मिले हैं। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसल की टीम भी जांच कर रही है। मामला चकिया थाना स्थित गवंदरा इस्लामिया मदरसा का है। पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। मोतिहारी एसपी ने कहा कि मामले को लेकर एसआईटी का गठन कर दिया है। मदरसा में कैमरे भी लगे हैं उन्हें खंगाला जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए तीनों लोग मदरसा का केयर टेकर, मौलाना और सफ़ाई कर्मी है। ये लोग कई महीनों से यहां रह रहे थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है, कि इन तीनों के भी कोई पीएफआई कनेक्शन तो नहीं है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि चकिया थाना क्षेत्र में हथियार की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया और संबंधित मदरसे की घेराबंदी कर पूरे परिसर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से कुछ दस्तावेज, एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। विनोद उपाध्याय / 05 अप्रैल, 2026