राज्य
05-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) वैश्विक स्तर पर हो रहे कैंसर उपचार हेतु आयुर्वेद के माध्यम से शोध में इंदौर महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। फ्रांस में मेडिकल एंथ्रोपॉलजी इन कैंसर विषय पर मप्र की मूल निवासी पीएचडी स्कॉलर मानसी वास्त्री शोध कर रही हैं। वे फ्रांस में डॉ. कैटरीना गुएंजी के मार्गदर्शन में शोधरत हैं और यहां कैंसर मरीजों के आयुर्वेदिक उपचार, उनकी समस्याओं और उपचार पद्धतियों का अध्ययन कर रही हैं। वहीं शा. अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय, इंदौर की कैंसर यूनिट भी अध्ययन कर रही है। मानसी ने फ्रांस में इस विषय पर व्याख्यान भी दिया है, जिसमें आयुर्वेद की संभावनाओं को रेखांकित किया गया। कैंसर यूनिट के प्रभारी डॉ. अखिलेश भार्गव के अनुसार यह शोध फ्रांस के ईएचईएसएस विश्वविद्यालय, पेरिस के तहत किया जा रहा है। आनंद पुरोहित/ 05 अप्रैल 2026