राज्य
06-Apr-2026


कोरबा (ईएमएस) छत्तीसगढ़ स्टेट डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत कोरबा ग्रामीण संभाग में आने वाले 12 से ज्यादा ग्राम पिछले कुछ दिनों से लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी के मौसम में लो वोल्टेज के कारण ग्रामीणों के सामने काफी दुश्वारियां है। उनकी समस्या का निराकरण न तो स्थानीय उपकेंद्र से और ना ही दूसरे स्तर से हो रहा हैं। ग्रामीणों द्वारा रामपुर क्षेत्र विधायक के संज्ञान में इस बात को लाया गया है। अप्रैल की शुरुआती दिनों में ही तापमान का पर 40 के आसपास पहुंच गया है। इसके चलते हैं जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। दिन में सूरज के तेवर लोगों को परेशान कर रहे हैं तो रात को मच्छरों की समस्या हो रही है। इस पर भी बिजली आपूर्ति का पुराना ढर्रा लोगों को मुश्किल में डाल रहा है। बताया गया कि ग्राम करतला, कुदमुरा, बासिन, तौलीपाली, कलमीटिकरा, सारणीडेरा, कुदवारी, चचिया, बरपाली, गिरारी और आसपास के कई क्षेत्र के लोग लो वोल्टेज के कारण प्रभावित है। उपभोक्ता का कहना है कि यह स्थिति दिन और रात दोनों समय रहती है इस वजह से समस्याएं और ज्यादा बढ़ जाती हैं। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली को लेकर काफी समय से परेशानियां है। 06 अप्रैल / मित्तल