राज्य
06-Apr-2026


कोरबा (ईएमएस) महापौर नगर पालिक निगम कोरबा संजू देवी राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की विचारधारा पर आधारित संगठन है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम” के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कोरबा के विकास और जनसेवा को और गति देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। * भाजपा राष्ट्र सेवा, समर्पण और संगठन की शक्ति का प्रतीक : डॉ. राजीव सिंह रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, समर्पण और संगठन की शक्ति का प्रतीक है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ समाज और देश की सेवा में निरंतर सक्रिय रहता है। * सेवा, समर्पण और महिला सशक्तिकरण का ले संकल्प : प्रीति स्वर्णकार भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की विचारधारा से प्रेरित एक सशक्त परिवार है। * भाजपा स्थापना दिवस पर विकास और राष्ट्रसेवा का ले संकल्प : पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं आमजन को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, सुशासन और सेवा की भावना पर आधारित एक सशक्त संगठन है, जिसने देश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 06 अप्रैल / मित्तल