राज्य
06-Apr-2026
...


* संगठन मजबूती पर हुआ मंथन कोरबा (ईएमएस) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनारायण सराफ के दर्री मंडल में निजी अल्प प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट-मुलाक़ात कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्हें भगवा गमछा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, मंडल महामंत्री किशोर साहू तथा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतुल सराफ सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों और किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर श्री सराफ ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहते हुए किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। 06 अप्रैल / मित्तल