थाना टीटी नगर का रजिस्टर गुण्डा है जिसके खिलाफ पुर्व से 33 अपराध पंजीबद्ध है भोपाल (ईएमएस) । शहर में कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुये अपराध में फरार आरोपियो एवं संदिग्धो की तलाश हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित की गई । उक्त टीम द्वारा स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है l कैफियत मामला इस प्रकार है कि दिनांक 04/04/2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति टीनशेड कलारी के सामने चाऊमीन ठेले के पास अवैध हथियार लिये घूम रहा है, सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल स्टाफ को रवाना किया जहाँ मुखबिर के द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति खडा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे हमराह स्टाफ व राहगीर पंचान की मदद से घेराबंदी कर पकडा, जिसका नाम पता पूछा जो अपना नाम दुर्गेश उर्फ दुग्गा रावत पिता स्व. चिरोंजीलाल उम्र 28 साल निवासी म.नं. 377 गौतम नगर नर्मदा भवन के पास थाना टीटी नगर भोपाल का होना बताया, जिसकी तलाशी लेने पर एक लोहे की छुरी मिली जिससे छुरी रखने के संबंध मे वैध दस्तावेज चाहे गये, जो उसके द्वारा कोई दस्तावेज नही होना बताया। आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से मौके पर समक्ष पंचान व हमराह स्टाफ के लोहे की छुरी को विधिवत मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर पुलिस कब्जा लेकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अप.क्र.197/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया । उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना टीटीनगर मे माननीय न्यायालय के प्रकऱण क्रमांक 11098/19 अपराध क्रमांक 668/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट का स्थाई वारंट लंबित था । अत उक्त वारंट मे आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालाय पेश किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दौहर, सउनि नंदकिशोर यादव, प्रआर रविन्द्र पाल, प्रआर शिशुपाल सैनी, प्रआर राजेश नायर, आर अरविन्द यादव, आर कपिल कौशिक, आर अविनाश भारती, आर शिवचरण, आर राहुल जाट, आर विकास तोमर, आर मोनू धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही है । जुनेद/05 अप्रैल2026