राज्य
05-Apr-2026


*शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव* मीरजापुर (ईएमएस)। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल के निर्देश पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम के जयंती मनाते हुए चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि जगजीवन राम (बाबूजी) भारत के महान दलित नेता,स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के पुरोधा थे जिन्होंने जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ संघर्ष कर शोषित समाज को सशक्त बनाया श्री खान ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी के आदर्श को वर्तमान पर्यवेक्षय में आगे बढ़ने का संकल्प लेते है कार्यक्रम में उपस्थित सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव अंकुर श्रीवास्तव अनुसूचित जाति के शहर अध्यक्ष डॉ दिनेश चौधरी जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष विजय दुबे पहाड़ी जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय कुमार फिरोज अहमद उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 05 अप्रैल 2026