पाकिस्तान से आजाद होने पर भारत को मिलेंगे तीन तोहफें कराची (ईएमएस)। अमेरिका ने हाल फिलहाल में जिस कीमती चीज के लिए वेनेजुएला और ईरान पर हमला किया। वहां चीज अगर बलूचिस्तान बड़े ही आराम से भारत को दे दे, तब क्या होगा। यह कीमती चीज तेल है। तेल के लिए चल रही जंग के बीच बलूचों ने ऐलान किया है। बलूचों ने कहा था कि अगर हम पाकिस्तान से आजाद हुए, हम भारत को तीन बड़ी चीजें दे सकते हैं। बलूचों ने अपनी आजादी में भारत की मदद के बदले भारत को ही एक बहुत शानदार ऑफर दिया था। बलूच भारत को जो चीज देना चाहते हैं, वहीं चीज अमेरिका पाकिस्तान की मदद से बलूचिस्तान से छीनना चाहता है। बलूचिस्तान के मशहूर कार्यकर्ता मीरया बलोच ने कुछ समय पहले बलूचिस्तान और दुनिया के अलग-अलग कोने में रहने वाले 6 करोड़ बलूचों की ओर से भारत को एक बड़ा ऑफर दिया था। मीरियार ने बताया था कि अगर हम पाकिस्तान से आजाद होते हैं, तब भारत को यह तीन चीजें देने वाले है। सबसे पहले मीरियार ने बताया कि आजाद बलूचिस्तान में भारत को सबसे बड़ा फायदा ऊर्जा और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में मिलेगा। बलूचिस्तान में प्राकृतिक संसाधनों के भंडार है। बलूचिस्तान में तेल भी है और गैस भी। बलूचिस्तान क्रिटिकल मिनरल्स से भी भरा हुआ है। बलूचिस्तान की जमीन के नीचे अरबों डॉलर का खजाना छुपा है। सोचिए अगर बलूचिस्तान पाकिस्तान से आजाद हुआ और भारत को किया गया पहला वादा पूरा कर दिया, तब भारत को कितना बड़ा फायदा मिलेगा। मीरयार ने बताया कि बलूचिस्तान भारत को एक बड़ा कॉरिडोर भी दे सकता है। यह कॉरिडोर भारत को सेंट्रल एशिया, मिडिल ईस्ट और यूरोप तक सीधे जोड़ देगा। अब बलूचों का दूसरा बड़ा ऑफर भी जान ले। बलूचिस्तान में भारत के लिए दूसरा बड़ा फायदा है सांस्कृतिक जुड़ाव। 51 शक्तिपीठों में से एक पवित्र हिंगलाज माता मंदिर बलूचिस्तान में ही स्थित है। मीरियर बलूच ने कहा था कि पाकिस्तान के आतंक के बावजूद बलूच लोगों ने हिंगलाज माता के मंदिर की रक्षा की है। यह मंदिर भारत की संस्कृति का हिस्सा है। अगर बलूचिस्तान आजाद हो गया, तब भारत के लोग हिंगलाज माता मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। बलूचों का तीसरा ऑफर है। आजाद बलूचिस्तान भारत के लिए एक रणनीतिक जीत होगी। बलूचिस्तान अगर आजाद हो गया, तब ग्वादर के द्वारा अरब सागर तक पाकिस्तान की पहुंच कट जाएगी। इसके साथ ही भारत की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरा बन चुका चीन का सीपक कॉरिडोर भी बर्बाद हो जाएगा। आशीष/ईएमएस 06 अप्रैल 2026