क्षेत्रीय
06-Apr-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । महाराष्ट्र की समाजिक सेवा मे कार्यरत संस्था AIMs (अलायंस ऑफ इन्फ्लुएंसल एंड स्टेटमैन) द्वारा *सेलिब्रेशन ऑफ डेमोक्रेसी* की थीम पर नेशनल लीडरशिप व एक्सीलेंस समिट 2026 का आयोजन नई दिल्ली स्थित काॅन्सिटटयूशन क्लब के डिप्टी स्पीकर हॉल में किया गया। जिसमें ग्वालियर शहर के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकर व समाजसेवी डॉ केशव पाण्डेय को स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण जैसे विभिन्न क्षेत्रो में विशेष योगदान देने के लिए मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह, राजस्थान के भीलवाड़ा से सांसद दामोदर अग्रवाल, भिंड दतिया सांसद संध्या राय एवं रवि शंकर की गरिमामयी उपस्थिति में स्मृति चिन्ह के साथ अंग वस्त्र व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी दीपिका रेड्डी विशेष रूप से मौजूद रही। इस विशेष उपलब्धि पर डॉ केशव पाण्डेय को मित्रों शुभचिंतकों व पत्रकारों ने बधाई दी है.