क्षेत्रीय
06-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। हनुमानताल थाना अतंर्गत बड़े जैन मंदिर के पीछे पुरानी रंजिश को लेकर एक ई रिक्शा चालक पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया| दरअसल ई-रिक्शा चालक की शिकायत पर कोर्ट में पुलिस केस चल रहा है जिसमें उसका रुपया खर्च हो रहा था जिस पर आरोपी उससे नाराज था और उससे रुपए मांग रहा था| घटना के संबंध में हनुमानताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़े जैन मंदिर के पीछे हनुमानताल निवासी 55 वर्षीय ई-रिक्शा चालक संजीव कुमार जैन का अर्जुन सोनी से विवाद चल रहा है| पिछले दिनों आरोपी अर्जुन सोनी ने उसके आटो में आग लगा दी थी जिसका केस न्यायालय में चल रहा है| न्यायालीन प्रक्रिया में पैसा खर्च होने पर कल रात आरोपी अर्जुन उर्फ लालू सोनी ने उसे रोका और 2 हजार रुपए की मांग की, मना करने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 119(1), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 06 अप्रैल 2026