क्षेत्रीय
06-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। हनुमानताल थाना अतंर्गत बाबाटोला मुच्छड़ होटल के सामने सायकिल की हवा निकालने की बात पर दो पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर ईंट से हमला कर दिए| मारपीट की इस वारदात में तीन युवक घायल हो गए| हनुमानताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबाटोला मुच्छड़ होटल के सामने हनुमानताल निवासी 24 वर्षीय गौरव सतनामी के पिता के पास गत रात लगभग 8 बजे रघुनाथ चौधरी आया और कहने लगा कि तुमने मेरे बेटे की साईकिल की हवा क्यों निकाली कहते हुए गालीगलौज करने लगा, मना करने पर रघुनाथ का भतीजा राहुल चौधरी, राज चौधरी आ गये और फिर तीनों पिता पुत्र से गाली गलौज व मारपीट करते हुए रघुनाथ ने ईंट से हमलाकर कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष भोलानगर फकीरचंद अखाड़ा के पीछे निवासी 36 वर्षीय रघुनाथ चौधरी का बेटा जानू चौधरी ने सुरेश सतनामी के घर के सामने साइकिल खड़ी किया था तभी सुरेश सतनामी बोला कि बीच रास्ते में साइकिल क्यों खड़ी किए हो कहते हुये साइकिल के चका की हवा निकाल दिया वह समझाने के लिये सुरेश के घर गया इसी बात पर सुरेश गाली गलौज करने लगा, आवाज सुनकर सुरेश सतनामी के लड़के गौरव सतनामी, सौरव सतनामी ने मारपीलट कर उसे ज मीन पर पटक दिया और गौरव सतनामी ने ईंट से उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एक दूसरे पक्ष के विरूद्ध धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 06 अप्रैल 2026/ 06.04