क्षेत्रीय
07-Apr-2026
...


- घर-घर फहराया गया भगवा ध्वज - कार्यकर्ताओं का दिखा जबरदस्त उत्साह - पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल की रही विशेष गरिमामयी उपस्थिति कोरबा (ईएमएस)। कोरबा जिलान्तर्गत वार्ड क्रमांक 43 में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 43 स्थित पार्षद कार्यालय में भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर पार्टी के सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊर्जा प्रदान की। ध्वजारोहण पश्चात कार्यकर्ताओं ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर भाजपा के प्रति निष्ठा रखने वाले नागरिकों के घरों पर भगवा ध्वज बांधकर स्थापना दिवस को जन-जन तक पहुंचाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और भाजपा के प्रति लोगों का उत्साह स्पष्ट रूप से नजर आया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास, संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, जिसके बल पर पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। उक्त कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल की विशेष रूप से गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, महामंत्री जय राठौर, उपाध्यक्ष संजय साहू, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा पवन यादव, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ज्योति सिंह परिहार, उपाध्यक्ष रेणु प्रसाद, मंत्री राजा शर्मा, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अश्वनी चंद्रा, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा आर.ए. नारायण, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा जयप्रकाश भारद्वाज, मंडल कोषाध्यक्ष राकेश सोनी सहित अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उनके साथ ही पार्षद मंगल राम बंदे, हेमलता निर्मलकर, नारायणी दुबे, किशोर कुमार दुबे, जीतू हजारीका, प्रकाश ठाकुर, सागर कश्यप, सत्येंद्र साहू, लखन लाल चंद्रा, राकेश पांडे, देवेंद्र पाठक, सुमित्रा पेगू, शकुंतला ठाकुर, मनजीत कौर, मुकेश शुक्ला, कृष्णा सोनी, सावित्री जायसवाल, सुनीता साहू, सुनीता उपाध्याय, बोधिन राठौर, रश्मि सोनी एवं जीवनलाल महंत सहित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। 07 अप्रैल / मित्तल