जबलपुर, (ईएमएस)। संत रविदास नगर गली नं. 3 बादशाह हलवाई मंदिर के पास गौरीघाट रोड जबलपुर म.प्र. में जागो रे जागो भैया कार्यक्रम के तहत डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर जनसेवा मंच की सभा शारदा प्रसाद चौधरी की मुख्य अतिथि और तुलसीराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके में जन समुदाय को मंच के मुखिया चौधरी साहब ने कहा कि जिले के सभी मुखिया चौधरी साहब ने कहा कि जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता अंबेडकर जयंती पर तहसीली चौक पहुंचेंगे वहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही प्रातः 10 बजे बाबा साहेब की मूर्ति में माल्यार्पण करेंगे। उनके बताए गए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेंगे। इस मौके में राम जियाही सेठ तुलसीराम चौधरी, रवि सतनामी, कमल चौधरी, मोती लाल साधु, रामबाई, सिया बाई, चन्दा बाई, दुर्गा देवी, अनिल चौधरी, मोहन लाल, धर्मेन्द्र सतनामी, मीना बाई, संतोष निडर, मथुरा प्रसाद सतनामी, डॉ. मानकलाल जाटव सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। - सुनील साहू / मोनिका / 06 अप्रैल 2026/ 06.16