- मंडला में स्कूटी ने महिला को टक्कर मारी घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, नेशनल हाइवे 30 पर हादसा मण्डला (ईएमएस)। मंडला जिले के नेशनल हाईवे 30 पर सोमवार दोपहर सड़क हादसे में एक महिला घायल हो गई। ग्राम पंचायत माधोपुर अंतर्गत ग्राम जगनाथर में स्कूटी सवार ने पैदल चल रही रुक्मिणी पटेल (39) को टक्कर मार दी। रुक्मिणी पटेल जगनाथर की ही निवासी हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महिला को संभालते हुए हाइवे हेल्पलाइन 1033 व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल घायल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। ईएमएस / 06/04/2026