- ईस्टर संडे की सुबह ईसाई कब्रिस्तानों में प्रार्थना सभा की गई। धार (ईएमएस)। मालवा चर्च काउंसिल-मसीही सेवा मंडल के निर्देशन में स्थानीय प्रेसबिटेरियन ईसाई समाज में गुड फ्राइडे के पश्चात ईस्टर संडे को यीशु मसीह के तीसरे दिन मृतकों में से जी उठने की खुशी में पुनरूत्थान पर्व ईस्टर हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। पुनरुत्थान पर्व ईस्टर समारोह की अध्यक्षता मॉडरेटर रेव्हरेण्ड सुभाष डेविड कुरिया द्वारा की गई विशेष अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजू फ्रांसिस, सिस्टर विमला मसीह और पास्टर प्रीतेश निकल्स थे। अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत श्री उत्कर्ष डेविड और श्रीमती शलाका हिवाले डेविड द्वारा किया गया। मॉडरेटर रेव्हरेण्ड कुरिया ने संदेश दिया कि स्वर्गदूत ने कहा कि तुम जीविते को मृतकों में क्यों ढूंढते हो वह अपने कहे अनुसार तीसरे दिन जी उठा है ।प्रभु यीशु ने मृत्यु पर विजय प्राप्त कर मानव जाति के लिए अनन्त जीवन का द्वार खोल दिया है। दुख भोग सप्ताह (पेशन वीक) के साप्ताहिक प्रतिवेदन का वाचन महिला सभा सचिव श्रीमती सेरा स्वरूप फ्रांसिस ने किया। जिसमें बताया गया कि आनंदनगर पुनर्वास केंद्र, मिशन कंपाउंड तथा मॉडरेटर हाउस पर पाम संडे घर-घर प्रार्थना सभा अंतिम प्रभु भोज और गुड फ्राइडे की प्रार्थना सभा आयोजित की गई। संयोजक श्रीमती हंसारानी डेविड ने बताया कि ईस्टर संडे को सूर्योदय पर प्रातः कालीन प्रार्थना सभा सीता पाठ और आनंद नगर ईसाई कब्रिस्तानों में की गई तथा समाधि स्थलों पर सुगंधित अगरबत्तियां लगाकर पुष्प अर्पित किए गए। इसके पश्चात मुख्य आराधना प्रेसबिटेरियन चर्च मसीही मंदिर में की गई। आराधना स्थल को परंपरा अनुसार फूलों से सुसज्जित किया गया था। श्रीमती नम्रता डामोर के निर्देशन में भजन मंडली द्वारा भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति दी गई। बाइबल पाठ श्रीमती हंसारानी डेविड और श्रीमती मर्सी स्टेला चंद द्वारा किया गया। श्रीमती दीपा निकल्स द्वारा कलिसियाई प्रार्थना संपन्न की गई। दान संग्रहण का कार्य सुनील डामोर ने किया। ईस्टर मिलन समारोह में समाज जनों द्वारा भाग लेकर एक दूसरे को ईस्टर की बधाई और शुभकामनाएं दी गई। अन्त में स्वल्पाहार वितरित किया गया। समारोह का सफल संचालन श्रीमती हंसारानी डेविड ने किया तथा आभार श्रीमती सेरा स्वरूप फ्रांसिस द्वारा माना गया। - रॉकी/ईएमएस06/04/2026