इंदौर (ईएमएस)। दया वर्ल्डवाइड लिमिटेड द्वारा आयोजित ‘दया प्रीमियम लीग 2026’ का खिताबी मुकाबला दया टाइटंस और दया लेजेंड्स के बीच बेहद रोमांचक रहा, जो अंततः बराबरी (टाई) पर छूटा। ‘हेल्थ इज वेल्थ’ के मूल मंत्र के साथ आयोजित इस टूर्नामेंट ने इंदौर के खेल प्रेमियों को फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का सफल प्रयास किया। तीन टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा से समां बांध दिया। आयोजक विकास रमनानी के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य ध्येय खेल के जरिए समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाना था। व्यक्तिगत उपलब्धियों में शानदार खेल दिखाते हुए हरनीत सिंह होरा ‘मैन ऑफ द सीरीज’ और जयशिव जायसवानी ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए। इसके अलावा साहिल चंदवानी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, विकास रमनानी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, नमन वाधवानी व भावेश बलानी को सर्वश्रेष्ठ फील्डर और तमन्ना केसवानी को उनके बेहतरीन समग्र प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह टूर्नामेंट खेल भावना और सामुदायिक स्वास्थ्य के संगम के रूप में यादगार बन गया। - प्रकाश/06 अप्रैल 2026