क्षेत्रीय
07-Apr-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कडी कार्यवाही करने के निर्देशानुसार तहसीलदार कराहल सुश्री रोशनी शेख द्वारा मुरम का अवैध उत्खनन कर रही जेसीबी मशीन को मौके से जब्त करने की कार्यवाही की गई है। तहसीलदार सुश्री रोशनी शेख ने बताया कि परतवाडा के शासकीय सर्वे नंबर 109 में मुरम का अवैध उत्खनन कर रही एक जेसीबी को जब्त करते हुए थाना कराहल की सुपुदर्गी में दिया गया है तथा कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन खनिज विभाग की ओर भेजा गया है।