थाना लालगंज पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने का अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर(ईएमएस) ।थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 06.04.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने, गाली-गलौज व आपत्तिजनक फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-115/2026 धारा 69,77,351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की याथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी लालगंज अभय शंकर सिंह को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 07.04.2026 को उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्त राम बहादुर विश्वकर्मा पुत्र परमात्मा प्रसाद विश्वकर्मा निवासी ग्राम मेढरा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया । जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 03 नफर वारंटी गिरफ्तार किया गया है अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः07.04.2026 को थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 02 व थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी (कुल 03 वारंटी) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है। शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे, ०७ अप्रैल , २०२६