क्षेत्रीय
07-Apr-2026
...


चोरी की दो मोटर साइकिल ग्यारह इंजन, तीन चेचिस मोटर साइकिल के पार्ट बरामद मीरजापुर (ईएमएस) । मीरजापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व वाहनों की चोरी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को निर्देश दिये गये हैं ।उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली शहर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः 07.04.2026 को थाना कोतवाली शहर व एसओजी सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को जरिए मुखबिर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत कचहरी तिराहे के पास से एक व्यक्ति पवन कुमार विश्वकर्मा पुत्र प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम डेरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 01 चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त पवन उपरोक्त की निशानदेही पर उसके अन्य 03 साथियों महेश कुमार बिन्द पुत्र शोभनाथ बिन्द निवासी डेरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, रमेश केशरी पुत्र शिवपुजन केशरी निवासी गैपुरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर पिन्टु कुमार बिन्द पुत्र सुद्धू कुमार बिन्द निवासी थानीपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 अन्य मोटर साइकिल (कुल 02 मोटर साइकिल), 11 अदद इंजन, 03 अदद कटी हुई चेचिस, 06 सेलेन्सर, 04 अदद मोटर साइचकिल की टंकी, 22 अदद मोटर साइकिल की रिंग व मोटर साइकिल के अन्य पार्ट्स बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-59/2026 धारा 317(2),317(4),317(5),3(5) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय जेल भेजा जा रहा है । विवरण पूछताछ के दौरान बताया गया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक संगठित गैंग है जोकि भिन्न-भिन्न स्थानों से मौका देखकर मोटरसाइकिलों की चोरी करते है तथा नम्बर प्लेट हटाकर उसे छिपाकर रखते है ताकि किसी को संदेह न हो । चोरी की मोटरसाइकिलों को एकत्रित कर उनके पार्टस को अलग-अलग काट देते है जिससे उसकी पहचान न हो सके तथा बेचने में भी आसानी हो । इस प्रकार से चोरी की मोटर साइकिलों को काट कर बेच देते है तथा जो धन प्राप्त होता है उसे आपस में बाट लेते है तथा उसी पैसे से अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते है । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण का ब्यौरा इस तरह है। पवन कुमार विश्वकर्मा पुत्र प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम डेरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-36 वर्ष । महेश कुमार बिन्द पुत्र शोभनाथ बिन्द निवासी डेरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-24 वर्ष रमेश केशरी पुत्र शिवपुजन केशरी निवासी गैपुरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-26 वर्ष पिन्टु कुमार बिन्द पुत्र सुद्धू कुमार बिन्द निवासी थानीपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही, उम्र करीब-25 वर्ष । पंजीकृत अभियोग इस तरह है। मु0अ0सं0-59/2026 धारा 317(2),317(4),317(5),3(5) बीएनएस थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर । माल विवरण बरामदगी किया गया है 02 मोटर साइकिल, 11 अदद इंजन, 03 अदद कटी हुई चेचिस, 06 सेलेन्सर, 04 अदद मोटर साइचकिल की टंकी, 22 अदद मोटर साइकिल की रिंग व मोटर साइकिल के अन्य पार्ट बरामद आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण का विवरण इस तरह है। मु0अ0सं0-57/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को0शहर जनपद मीरजापुर । मु0अ0सं0-20/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर । मु0अ0सं0-10/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को0शहर जनपद मीरजापुर । मु0अ0सं0-45/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर । मु0अ0सं0-35/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर । मु0अ0सं0-51/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर । मु0अ0सं0-48/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को0शहर जनपद मीरजापुर । मु0अ0सं0-58/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल लोगों में थानाध्यक्ष दया शंकर ओझा मय पुलिस टीम थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर ।उप-निरीक्षक मनोज कुमार राय चौकी प्रभारी अस्पताल व उप निरीक्षक धन्नजय सिंह चौकी प्रभारी कचहरी, थाना को0शहर मय पुलिस टीम ।प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह सर्विलांस एसओजी मय पुलिस टीम पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करने वालो को पंद्रह हजार रूपए के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। *शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर*