उल्हासनगर, (ईएमएस)। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक शख्स के साथ गाली गलोच करते हुए कांच की बोतल मारकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उल्हासनगर के कैंप चार, बुध विहार के समीप भीमनगर में रहने वाले पप्पू विश्वंभर गायकवाड़ (४३) ने सुभाष टेकड़ी परिसर में रहने वाले रमेश जाधव के खिलाफ विट्ठलवाड़ी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि सोमवार रात साढ़े दस बजे उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के पास रमेश ने उससे शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो वह आगबबूला हो गया और उसने कांच की बोतल मारकर गंभीर रूप घायल कर दिया। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस हवलदार एन.डी. निकम कर रहे हैं। संतोष झा-०७ अप्रैल/२०२६/ईएमएस