क्षेत्रीय
07-Apr-2026


उल्हासनगर, (ईएमएस)। एक अज्ञात बुलेट मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, अंबरनाथ तालुका के नेवाली परिसर में रहने वाले किसन कुमार गुरुप्रसाद वर्मा (३८) ने एक अज्ञात बुलेट मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ हिल लाइन पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि चार अप्रैल को सुबह सवा ग्यारह बजे जब वे अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे तब बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच-०५-एफवाय-००७१ के चालक ने नेवाली परिसर में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर घटना के बाद अज्ञात चालक वहां से भाग निकला। बहरहाल मामले की जांच में पुलिस नायक चतुरे कर रहे हैं। संतोष झा-०७ अप्रैल/२०२६/ईएमएस