नई दिल्ली (ईएमएस)। सीजीएचएस के नए डिजिटल पोर्टल पर मंगलवार को तकनीकी दिक्कतें आईं, जिससे ऑनलाइन पंजीकरण, लॉगिन और भुगतान में समस्या हुई। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर यह स्थिति व्यवस्था पर सवाल उठाती है। सूत्रों के अनुसार सीजीएचएस के नए डिजिटल प्लेटफार्म (एचएमआइएस-एचईएम 2) में पहले से ही तकनीकी गड़बड़ियों को स्वीकार किया गया है, जिसके चलते रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। लाभार्थियों को सलाह दी जा रही है कि समस्या आने पर सीजीएचएस की आधिकारिक हेल्पलाइन या नजदीकी वेलनेस सेंटर से संपर्क करें। विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन सामने आई यह स्थिति डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों को उजागर करती है, जहां सिस्टम की विश्वसनीयता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करना बड़ी प्राथमिकता बन गया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/08/ अप्रैल /2026