राज्य
08-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में अधिवक्ता अमन गंभीर पर चार युवकों और दो महिलाओं ने नुकीले हथियार से हमला कर दिया। यह घटना कोर्ट परिसर में स्थित पुलिस चौकी के अंदर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, हमले के बाद अधिवक्ताओं में रोष है। दिलशाद गार्डन निवासी पीड़ित अधिवक्ता अमन गंभीर ने बताया कि उनके घर के पास ही कुछ असामाजिक तत्व रहते हैं जो लोगों को परेशान करते हैं। उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो इन लोगों ने साल 2024 में उनपर हमला किया था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/08/ अप्रैल /2026