नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। दिल्ली मेट्रो ने मैच के लिए अतिरिक्त फेरे और समय बढ़ाया है, जबकि ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन और प्रतिबंधों की एडवाइजरी जारी की है। लगातार दो जीत से उत्साहित दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। इस दौरान दिल्ली की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी, जबकि गुजरात के सामने हार का सिलसिला तोड़ने की बड़ी चुनौती होगी। इस बीच जहां दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है तोू दिल्ली मेट्रो ने अपने क्रिकेटप्रेमी यात्रियों के लिए फेरे बढ़ाने के साथ ही आखिरी ट्रेन की टाइमिंग बढ़ाने का एलान किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले दो मैचों में लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार प्रदर्शन किया है। टीम अब घरेलू मैदान पर अपनी मजबूती दिखाना चाहेगी। बल्लेबाजी में युवा समीर रिजवी ने 22 साल की उम्र में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/08/ अप्रैल /2026