ग्वालियर ( ईएमएस ) धाटीगांव थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित इंद्रप्रस्थ मैरिज गार्डन के सामने शादी में शामिल होने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन के चालक ने कुचल दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पनिहार निवासी 40 वर्षीय अजय खान पुत्र मुंशी खान रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। दूसरी बाइक पर उसका बहनोई शाकिर खान भी जा रहा था। अभी यह हाइवे स्थित इंद्रप्रस्थ गार्डन के सामने पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन बालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल अजय को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है |