मुंबई, (ईएमएस)। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान मध्य रेल ने यात्री परिवहन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जिसमें उपनगरीय एवं गैर-उपनगरीय दोनों खंडों में निरंतर बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा, मध्य रेल ने इस अवधि में नई मेल/एक्सप्रेस एवं उपनगरीय ट्रेनें शुरू कीं, त्योहारों के दौरान विशेष ट्रेनें चलाईं तथा नए स्टेशन एवं अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किए। विवरण निम्नानुसार है: * चलाई गई ट्रेनें मध्य रेल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान लगभग 8.33 लाख ट्रेन सेवाएं संचालित कीं, जिनमें शून्य परिणामी दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। इसमें 6.28 लाख उपनगरीय ट्रेन सेवाएं (मुंबई एवं पुणे) तथा 2.05 लाख मेल/एक्सप्रेस एवं यात्री ट्रेन सेवाएं (सभी मंडलों में) शामिल हैं। * यात्रियों का परिवहन मध्य रेल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 164.30 करोड़ यात्रियों का परिवहन किया, जो पिछले वर्ष के 161.33 करोड़ यात्रियों की तुलना में 1.84 प्रतिशत अधिक है। इसमें शामिल हैं: * 6.28 लाख उपनगरीय ट्रेनों में 143.58 करोड़ यात्री (पिछले वर्ष 141.98 करोड़)– 1.12 प्रतिशत की वृद्धि * 2.05 लाख मेल/एक्सप्रेस/यात्री एवं अन्य गैर-उपनगरीय ट्रेनों में 20.71 करोड़ यात्री (पिछले वर्ष 19.34 करोड़)– 7.08 प्रतिशत की वृद्धि * अतिरिक्त ठहराव यात्रियों की सुविधा हेतु 33 ट्रेनों में 76 अतिरिक्त ठहराव प्रदान किए गए। * नई ट्रेनें वित्तीय वर्ष 2025-26 में मध्य रेल ने विभिन्न मार्गों पर 7 नई ट्रेनें शुरू कीं, जिनमें शामिल हैं: * 26101/26102 पुणे-अजनी-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस (11.08.2025 से), जिससे मध्य रेल पर वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। * 2 अमृत भारत ट्रेनें: 11015/11016 एलटीटी-सहरसा-एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस (02.05.2025 से) 11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस (23.02.2026 से) * इसके अलावा 20495/20496 हडपसर-जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस, 20151/20152 हडपसर-रीवा-हडपसर एक्सप्रेस, 15590/15589 हडपसर-मुजफ्फरपुर-हडपसर एक्सप्रेस एवं 17426/17425 साईनगर शिर्डी-तिरुपति-साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस भी शुरू की गईं। * नई उपनगरीय ट्रेनें मध्य रेल ने उरण लाइन पर 10 नई उपनगरीय सेवाएं शुरू कीं, जिससे इस खंड पर कुल सेवाएं 50 तथा कुल उपनगरीय सेवाएं बढ़कर 1820 हो गईं। * एसी लोकल में वृद्धि सीएसएमटी-कल्याण मुख्य लाइन पर 14 सेवाएं तथा सीएसएमटी-पनवेल हार्बर लाइन पर 14 सेवाओं को नॉन-एसी से एसी लोकल में परिवर्तित किया गया, जिससे मध्य रेल पर कुल एसी सेवाएं 94 हो गईं। * विशेष ट्रेनें मध्य रेल ने नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए कुल 12032 विशेष ट्रेन यात्राएं संचालित कीं, जिनमें शामिल हैं: * 326 गणपति विशेष ट्रेनें (कोंकण के लिए) * 1712 दुर्गा पूजा/दीवाली/छठ पूजा विशेष * 1358 ग्रीष्मकालीन विशेष * 1038 होली विशेष * 122 आषाढ़ी एकादशी विशेष * 109 शीतकालीन विशेष इसके अलावा अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान 23 ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच जोड़े गए। मध्य रेल ने आईआरसीटीसी के सहयोग से 18 पर्यटक ट्रेनें चलाईं, जिनमें 18 भारत गौरव ट्रेनें एवं 7 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ट्रेनें शामिल हैं। * नए स्टेशन मध्य रेल पर 7 नए स्टेशन शुरू किए गए: * मुंबई उपनगरीय खंड में 2 स्टेशन – गवन एवं तर्घर * अमलनेर-बीड़ लाइन पर 5 स्टेशन – जतनंदुर, विघनवाड़ी, रैमोहा, राजुरी (नवगांव) एवं बीड़ * स्टेशन विकास एवं गति वृद्धि * 12 स्टेशनों का पुनर्विकास किया गया * 77 जोड़ी ट्रेनों की गति 110 किमी/घंटा से बढ़ाकर 130 किमी/घंटा की गई मध्य रेल अपने सभी यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक, किफायती, विश्वसनीय एवं प्रभावी परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और बढ़ती यात्री अपेक्षाओं को पूरा करने हेतु अपनी सेवाओं को लगातार सुदृढ़ कर रही है। संतोष झा-०८ अप्रैल/२०२६/ईएमएस