जबलपुर, (ईएमएस)। तिलवारा थाना अतंर्गत क्रेशर बस्ती दुर्गा मंदिर के पास आपस में झगड़ रहे दो बदमाशों को समझाना एक युवक को महंगा पड़ गया| एक बदमाश ने युवक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया| घायल युवक को उपचार के मेडिकल कॉलेज अस्तपाल में भर्ती कराया गया है| तिलवारा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रेसर बस्ती निवासी 26 वर्षीय मजदूर संजय उर्फ संजू गौंड गत रात लगभग 9.20 बजे क्रेशरबस्ती दुर्गा मंदिर में बैठा था, उसी समय पड़ौसी पप्पू गोटिया एवं अमन पटेल किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे वह समझाने गया तो अमन पटैल गाली गलोज करते हुये तू बीच में क्यों बोलता है पहले भी झगड़ा किया है कहते हुए चाकू से उस पर हमला कर घायल कर दिया| घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 109 बीएनएस तथा 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 08 अप्रैल 2026/ 04.44