क्षेत्रीय
08-Apr-2026
...


बुरहानपुर (ईएमएस)। शुद्ध जल के नाम पर शहर में परोसा जाने वाला मठ मैले जल ने फिर लोगों की सेहत बिगाड़ी है पिछले दो दिनों में जिला अस्पताल में 100 से अधिक लोग जल जनित बीमारी के चलते भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं इन दिनो एक बार फिर ताप्ती जलावर्धन योजना का जल मठ मैला वार्डों में सप्लाई किया जा रहा है जिससे लोगों की सहत बिगड़ने की शिकायतें सामने आने लगी है शनवारा सिंधीपुरा और सीधे तौर पर ब्लू नालों से आने वाला जल मठ मैला आ रहा है इसके उपयोग से उल्टी दस्त की शिकायतें सामने आने लगी है जिसके चलते प्रभावित जिला एवं निजी अस्पतालों में पहुंचकर उपचार करने को मजबूर है नगर निगम द्वारा फिल्टर जल का दावा खोखला दिखाई दे रहा है शुद्ध जल के स्थान पर मठमैला पानी सप्लाई होने से यह लोगों के घरों और मटकों तक पहुंच रहा है मौसम के बदलते मिजाज ने पारा 38 डिग्री तक पहुंचा दिया है ऐसे में दूषित जल का उपयोग और हानिकारक है नगर निगम प्रशासन द्वारा यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में फिर एक बार शहर डायरीए की चपेट में होगा। अकील आजाद/08/04/2026